Thursday, November 22, 2018

زينيت بطرسبورغ ينجز مهمته أمام كريليا سوفيتوف

خرج فريق زينيت بطرسبورغ بفوز ثمين من ملعب مضيفه كريليا سوفيتوف بهدف وحيد في اللقاء الذي جمعهما اليوم الاثنين، وذلك ضمن منافسات الجولة الـ 12 من الدوري الروسي الممتاز لكرة القدم.
ويعود الفضل في انتصار فريق العاصمة الشمالية للاعبه الأرجنتيني لياندرو باريديس، الذي أحرز هدف الفوز الوحيد له، في الدقيقة 22 من زمن الشوط الأول للقاء، الذي أقيم على ملعب "سمارا أريناواستعاد زينيت بطرسبورغ توازنه بعد هزيمته في الجولة الماضية خارج أرضه أمام دينامو موسكو بهدف وحيد أيضا، ليرفع رصيده إلى 28 نقطة، ويبتعد في صدارة الدوري بفارق 6 نقاط عن وصيفه كراسنودار.
في حين توقف رصيد كريليا سوفيتوف، عند 11 نقطة، ويشغل المركز الرابع عشر على سلم الترتيب
افتتح في ولاية "أتر برديش" الهندية أول مستشفى لمعالجة الفيلة، التي تعد من أكبر الثدييات على سطح الكرة الأرضية.
وذكرت "abc  "، أن السكان المحليين والمدافعين عن حقوق الحيوان متفائلون جدا بظهور أول مركز بيطري لعلاج الفيلة، فقد وصلت بالفعل أولى الحالات المرضية لهذا المستشفى التخصصي وتم علاجهاوأشارت وسائل إعلام إلى أن هذا المستشفى سيصبح من أهم معالم الجذب السياحي في البلاد، نظرا لندرته.
يذكر أن مستشفى الفيلة جهز بأحدث المعدات الطبية، وأجهزة تصوير الأشعة فوق الصوتية، وماسحات الأشعة السينية، وأجهزة خاصة لرفع الفيلة المريضة الثقيلة.
كما زودت المستشفى أيضا بكاميرات مراقبة خاصة لمتابعة حالة الحيوانات المريضة في الظلام.
وعلى الرغم من أن الفيلة تحتل مكانة مهمة في الثقافة الهندية، إلا أن الكثير من هذه الحيوانات يتعرض للصيد والتسمم والحوادث المختلفة
أظهرت أبحاث حديثة أن اللبان قد يصبح يوما ما جزءا رئيسيا في علاج التهاب المفاصل
ووفقا للباحثين من جامعة ألاباما، فإن المركبات الموجودة داخل الراتنجات التي تجمع من لحاء أشجار اللبان أو البوسويلية في إفريقيا وآسيا، يمكن أن توقف الالتهاب.
ومن المعروف أن الراتنج أو الصمغ، كان يستخدم منذ آلاف السنين كعلاج للجروح والالتهابات، وقد وجد الباحثون أن المركبات الموجودة بداخله يمكن أن تعلق نفسها بالبروتينات المسببة للالتهاب، مثل التهاب المفاصل، وتمنعها بشكل فعال.
إقرأ المزيد
ما هي مخاطر زيادة شرب الماء على الصحة؟
ويعتقد العلماء أن أشجار اللبان تنتج هذه المركبات على أنها حماية ضد الحشرات أو الفطريات.
وقال البروفيسور ويل سيتزر، الذي شارك في الأبحاث، إن هذه النتائج قد تساعد شركات الأدوية على تطوير عقاقير جديدة لمكافحة التهابات المفاصل التي تصيب على سبيل المثال أكثر من 10 ملايين شخص في المملكة المتحدة.
وأوضح سيتزر أن المشكلة الرئيسية في إنتاج دواء جديد تكمن بتحديد كيفية جعل هذه المركبات متاحة للبشر، حيث أن "اللبان غير قابل للذوبان في الماء، لذا فمن الصعب إدخاله إلى مجرى الدم".
لكن شركة " " للتكنولوجيات الحيوية، تمكنت من تطوير منتج تدعي أنه يتغلب على هذه المشكلة.
وأضافت أن الجمع بين اللبان وليسيثين الصويا (وهو أحد المواد المكونة لمجموعة من المواد الدهنية الصفراء البنية التي توجد في الأنسجة الحيوانية والنباتية)، يعزز المكونات النشطة للنبتة في المعدة مما يمكنها من الوصول إلى الدم.
وقالت الدكتورة ميريام فيرير، وهي عالمة بيولوجيا جزيئية لدى الشركة: "لقد أظهرنا أن هذا المكون يتيح وصول اللبان إلى المكان الذي يحتاج إليه لإنتاج التأثير المضاد للالتهاب، وهذا أمر مثير للغاية"

Tuesday, November 6, 2018

हिंदू-मुसलमान नफ़रत की धीमी आंच पर उबलता बिहार

हार का सीतामढ़ी शहर. दशहरे की धूमधाम के बाद 20 अक्तूबर को दुर्गा की एक प्रतिमा विसर्जन के लिए ऐसे इलाक़े से ले जाई जाने लगी जहां से उसे जाने की अनुमति नहीं थी क्योंकि प्रशासन उस इलाक़े को संवेदनशील मानता है.
विसर्जन जुलूस पर पथराव की ख़बर आई और फिर प्रतिमा विसर्जन के लिए दूसरे रास्ते से ले जाई गई. लेकिन इसकी सूचना जैसे ही शहर के अन्य हिस्सों में फैली, बड़ी संख्या में लोगों ने उस मुहल्ले पर हमला कर दिया.
दोनों तरफ़ से पथराव हुआ. पुलिस ने मामले में दखल दिया. कर्फ़्यू लगाया गया, इंटरनेट बंद कर दिया गया और पुलिस ने दावा किया कि उसने जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण कर लिया.
लेकिन इन सबके बीच लौटती भीड़ ने 80 साल के एक बुजुर्ग ज़ैनुल अंसारी को पीट-पीट कर मार डाला. यही नहीं सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाने की कोशिश की गई.
पुलिस को अधजली लाश बरामद हुई. सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बीबीसी को बताया, "इस घटना के बाद असामाजिक तत्वों ने शव को लकड़ी डालकर जलाने की कोशिश की. बाक़ी तो जाँच में पता चलेगा." पुलिस ने इस मामले में 38 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
ये है आज का बिहार. क़रीब तीन दशक पहले, 1989 में भागलपुर में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी. उस हिंसा में 1100 से ज़्यादा लोग मारे गए थे. लेकिन इसके बाद लंबे समय तक बिहार में इक्का-दुक्का अपवादों को छोड़कर सांप्रदायिक हिंसा देखने को नहीं मिली.
जब से नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ दूसरी बार गठबंधन करके 2017 में सरकार बनाई है, स्थितियाँ बदल गई हैं. इस साल रामनवमी के आसपास कई ज़िलों में हिंसा हुई थी, इन्हीं में से एक था औरंगाबाद.
इस शहर के नवाडीह इलाक़े में एक संकरा रास्ता नईम मोहम्मद के घर तक जाता है. टूटे-फूटे घर और अस्त-व्यस्त कमरे में बेड पर बैठे नईम मोहम्मद बात करते-करते फूट-फूट कर रो पड़ते हैं. कहते हैं- भीख मांगकर खा रहे हैं और भीख मांगकर इलाज करा रहे हैं. वो कहते हैं कि उनके शहर ने पहले कभी ऐसा नहीं देखा जो इस साल रामनवमी के दौरान हुआ.
भीड़ आक्रामक थी, ग़ुस्से में थी. नारेबाज़ी कर रही थी, हाथों में तलवारें थी और आंखों में नफ़रत. प्राइवेट एम्बुलेंस चलाने वाले नईम मोहम्मद जब खाने के लिए घर जा रहे थे तो एक गोली आकर उन्हें लगी.
ठीक-ठाक ज़िंदगी बसर करने वाले नईम मोहम्मद अब चल-फिर नहीं पाते. वो पूछते हैं- "हमारी क्या ग़लती थी. गोली हमें ही क्यों लगी. हमारा परिवार कैसे चलेगा. हमारी ज़िंदगी कैसे कटेगी".
स साल रामनवमी के आसपास बिहार के कई ज़िलों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएँ हुईं. उस बात को सात महीने हो चुके हैं. औरंगाबाद के अलावा नवादा, भागलपुर, मुंगेर, सिवान, रोसड़ा और गया जैसे कई शहरों में हिंसा हुई.
दुकानें लूटी गईं. दुकानें जलाई गईं, इनमें से ज़्यादातर दुकानें मुसलमानों की थीं. नारेबाज़ी हुई, पाकिस्तान जाने के नारे लगे, टोपी उतारने के नारे लगे, वंदे मातरम और जय श्रीराम के नारे लगे, मुस्लिम इलाक़ों में हिंदुओं के धार्मिक जुलूस पर पथराव भी हुए.
बिहार में पहली बार ऐसा हुआ, जब एक साथ इतने ज़िले सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आए.
बिहार के औरंगाबाद में ईदगाह की ज़मीन पर बजरंग दल का झंडा लगा दिया गया. जुलूस को उस ओर मोड़ने की कोशिश की गई जहां घनी मुसलमान आबादी थी. भड़काऊ नारे लगाए गए और बड़ी संख्या में लोग तलवार लेकर सड़कों पर उतरे. चुन-चुन कर मुसलमानों की दुकानें जलाई गईं.
इसी तरह, नवादा में मूर्ति तोड़ने और पोस्टर फाड़ने के आरोपों के साथ तनाव शुरू हुआ. वहीं, रोसड़ा में स्थानीय जामा मस्जिद पर हमला हुआ और मस्जिद पर भगवा झंडा फहरा दिया गया. आरोप है कि चैती दुर्गा विसर्जन के समय मूर्ति पर एक मुसलमान घर से चप्पल फेंकी गई. फिर पथराव, तोड़फोड़ और आगज़नी हुई.
भागलपुर में 'हिंदू नववर्ष' को लेकर रैली निकली, हिंदू नववर्ष पर रैली निकालने का चलन बिल्कुल नया है. इस रैली में नफ़रत फैलाने वाले नारे लगे, नारेबाज़ी हुई और तलवार लेकर जयघोष हुआ. पत्थरबाज़ी हुई, दुकानों को लूटा गया और कई दुकानों में आग लगा दी गई.
इन सभी इलाक़ों में बीजेपी, विहिप और बजरंग दल से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं. औरंगाबाद में बीजेपी नेता अनिल सिंह जेल गए और रिहा हुए तो ज़िला उपाध्यक्ष बना दिए गए. नवादा में तो सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर ही लोगों को भड़काने के आरोप हैं, हालांकि वो इन आरोपों से इनकार करते हैं.
जब दंगा भड़काने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं की गिरफ़्तारी हुई तो गिरिराज सिंह उनसे मिलने जेल तक चले गए. इस पर काफ़ी विवाद भी हुआ.
भागलपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे पर आरोप है कि उन्होंने उस जुलूस का नेतृत्व किया था, जिसके बिना अनुमति मुसलमान बस्ती में घुसने के बाद हिंसा भड़की. अर्जित शाश्वत जेल भी गए.
भागलपुर के सामाजिक कार्यकर्ता उदय कहते हैं, "हर जगह एक जैसा पैटर्न था. एक साथ तलवार लेकर दौड़ते लोग, डीजे पर बजते घृणा फैलाने वाले गाने और नए-नए बहाने से जुलूस निकालना और उसे मुसलमान बहुल इलाकों में ले जाना. हनुमान जी का झंडा लाल से भगवा हो गया. ये हर जगह एक जैसा कैसे हो गया. इसका मतलब है कि इसकी प्लानिंग की गई थी. पूरे बिहार में यही देखने को मिला."
इन सभी जगहों पर रामनवमी और अन्य जुलूसों में डीजे पर भड़काऊ गाने बजाए गए, जिन्हें पूरी तैयारी के साथ स्टूडियो में रिकॉर्ड कराया गया है. गानों के बोल कुछ ऐसे हैं, 'टोपी वाला भी सर झुका के जयश्री राम बोलेगा...'
उदय कहते हैं, "रामनवमी की घटनाओं से हम लोगों को लगा कि एक गाना दंगा करा सकता है. गीत भी दंगाई हो सकता है, इसकी तैयारी दो वर्षों से चल रही थी. ऐसी उत्तेजक आवाज़ दूर-दूर तक लोगों तक पहुँचती थी. इसका प्रयोग बड़े पैमाने पर रामनवमी के दौरान किया गया. आक्रमण की मुद्रा में जयश्री राम का नारा लगाया जाता था."
बिहार में रामनवमी के समय हुई हिंसा के बाद एक स्वतंत्र फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग कमेटी ने प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया था. कमेटी का कहना है कि पूरे बिहार में एक ही पैटर्न पर हिंसा हुई. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में तलवारों की ऑनलाइन ख़रीद का ज़िक्र किया था.

Wednesday, October 3, 2018

联合国环境规划署敦促在既定目标上进一步减排 %

联合国环境规划署( )最新出版的一份报告指出,各国必须立即加大温室气体减排力度,这样才有机会在本世纪末将全球变暖幅度控制在1.5℃内。

报告发布日期选在了
《巴黎气候协定》生效的前一天。文章指出,要想完成既定气候目标,全球温室气体减排量就必须在预计的2030年水平上再削减25%,约合120到140亿吨。

今年10月《巴黎气候协定》正式获批后,各国能否履行各自的减排承诺得到了公众的密切关注,并成为11月6日在马拉喀什举行的联合国气候变化框架协议缔约国大会的重要议题之一。

联合国环境规划署
的这份《2016年温室气体减排差距报告》对全球各国的减排承诺进行了跟踪记录。该报告作者之一、联合国气候规划署首席科学家杰奎琳·麦克格莱德表示:“目前来看,一切都在朝好的方向发展……但是如果要想使温室气体减排取得预测中较好的结果,就必须保证全球温室气体排放在2020年达到峰值。”

研究报告对遏制全球变暖所需的减排量与160多个成员国在2010年递交的《坎昆协议》中承诺的减排量及国家自主贡献预案中的减排量(简称 ,指在《巴黎气候协定》之下各国政府将要采取的减排措施)之间的差距进行了分析。

本次报告与去年最大的区别就在于突出强调了将全球变暖幅度控制在1.5℃内的必要性,因为这将降低碳密集技术导致的“碳锁定”(指技术和制度导致的对碳密集发展路径的系统性依赖)的风险,同时避免全球长期低碳转型过程中的成本上升。

然而科学家认为,虽然落实1.5℃的温控目标将有效缓解当前全球日益严峻的气候变化危机,但并不能从根本上解决问题。今年,全球气温和海平面上升幅度再创新高,各地严重干旱、风暴频发,生命财产和农业生产遭受严重损失,不少人被迫举家迁徙。

报告明确指出,各国必须在2020年前加快行动,确保在2030年全球温室气体排放水平能与《巴黎气候协定》的长期目标保持一致。

报告指出:“如今20国集团成员国正共同努力,希望在2020年前落实各自的《坎昆协议》减排目标。但这些目标仍显魄力不足,恐怕不足以为各国完成《巴黎气候协定》减排任务奠定良好的基础。”

不过首席科学家杰奎琳·麦克格莱德(  )的一句话似乎让我们又看到了一丝希望:

“最近,我们发现全球大气二氧化碳含量第一次出现了增长停滞,所以我们有理由相信自己有能力走好这条转型之路。”不过她也表示,完成这一目标的前提是全球温室气体排放必须在最晚2020年达到峰值。

二十国集团减排表现良莠不齐

最受关注的是单位GDP碳排放最高的几个国家,而数据显示它们同时也是单位 减排幅度最大的国家。

报告指出,中国、欧盟和印度有望在不购买抵消额度的情况下实现减排承诺,而巴西和日本则预计会完成大部分减排目标。但是,美国要采取进一步的措施并购买抵消额度才能保证规定的减排进度。相比于其他国家,沙特阿拉伯和俄罗斯在削减人均排放量方面已经被远远地甩在了后面,报告作者甚至将这两个国家称为“真正的隐患”。

中国和印度两国的减排承诺以2005年水平为基准线,以温室气体排放强度削减量为衡量依据。目前,中国已经承诺到2020年碳排放强度相较于2005年下降40%到45%,并有望达到42%。

与此同时,印度也表示在2005年到2010年间削减了12%的排放强度,另有分析统计显示2005年到2012年的减排幅度约为17%(印度承诺在2005-2020年间减排20%到25%)。总之,根据上述数据我们不难看出,到2020年,印度很有可能会减排28%-36%。


如何实现温控目标

报告发现,要想保证全球温度在本世纪上升幅度不超过2℃或1.5℃,那么2030年前全球每年的温室气体排放量就分别不能超过420亿吨和390亿吨二氧化碳当量。

建筑、工业和交通是最需要转型的领域,而能效提升被认为是未来减排的最大来源。2015年,全球节能领域投资共增长6%,达到2210亿,这样的市场趋势恰好证明上述领域的节能减排已经开始。

挪威外交部能源领域政策负责人汉斯·奥拉夫·伊布莱克表示,除非全球能源领域全面改革,否则这个差距会一直存在。他认为:“能源政策才是解决全球气候变化的关键所在。”


中国减排成绩受全球关注

联合国环境规划署负责人艾瑞克·索尔海姆表示:“中国将成为未来10年全球环境变化的主导力量。”他对中国在发展可再生能源(目前中国风能发电量占全球总量的一半)、降低全球太阳能资源的建设成本、授权环保部惩戒重污染企业,以及迅速把握《巴黎气候协定》带来的商机等方面发挥的领导作用给予了高度评价。

索尔海姆说道:“中国正在积极改善城市环境,提高居民生活质量。”他认为,鉴于有人质疑一些中国海外项目可能会给发展中国家带来的污染,中国应当在海外基建项目中执行严格的环境标准。

Monday, September 24, 2018

वनडे में पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत

शिया कप  के सुपर फोर दौर के मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया है. यह वनडे क्रिकेट में विकेटों के अंतर के लिहाज़ से पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत है.
इसी के साथ भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है. उससे पहले मंगलवार को भारत का मुक़ाबला अफ़ग़ानिस्तान से होगा.
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 238 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 39.3 ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
भारत की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने शतक ठोंके और पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की.
शिखर धवन ने 114 और कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन बनाए. शिखर धवन को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया.
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने सात हज़ार रन पूरे कर लिए. सबसे तेज़ सात हज़ार रन पूरे करने वाले वनडे खिलाड़ियों में पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने 181 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की.
एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत दस विकेट से यह मैच जीत जाएगा लेकिन फिर शिखर धवन दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट हो गए.
पूरे मैच में गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों ही मोर्चों पर भारत ने अपना दबदबा क़ायम रखा.
इससे पहले टॉस जीतकर बललेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम ने महज़ 237 रनों पर रोक दिया.
पाकिस्तान की ओर से सबसे ज़्यादा योगदान शोएब मलिक के 78 रनों का रहा.
पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने संभलकर खेलना शुरू किया था मगर आठवें ओवर में युजवेंद्र चहल ने इमाम-उल-हक़ (10) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. उस समय पाकिस्तान का स्कोर 21 रन था.
इसके बाद 15वें ओवर दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज़ फख़र ज़मान (31) के रूप में पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा. वह कुलदीप यादव की गेंद पर एलबीडब्यू हुए. इसके अगले ही ओवर में पाकिस्तान को एक और झटका लगा और नौ रन बनाकर खेल रहे बाबर आज़म रन आउट हो गए.
इसके बाद क्रीज़ पर आए शोएब मलिक ने सरफ़राज़ अहमद के साथ मिलकर संभलकर खेलना शुरू किया और पाकिस्तान के स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया.
दोनों ने कुछ आकर्षक शॉट्स भी लगाए और चौथे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की. मगर 39वें ओवर में 44 रन बनाकर खेल रहे पाकिस्तान के कप्तान सरफ़राज़ अहमद कुलदीप यादव की गेंद पर रोहित को कैच थमा बैठे.
दूसरी छोर पर टिके शोएब मलिक ने तेज़ खेलने की कोशिश की और पाकिस्तान के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. मगर 44वें ओवर में वह भी बुमराह की गेंद पर धोनी को कैच थमाकर 78 के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए.
इसके अगले ही ओवर में चाहल ने आसिफ़ अली (30) को बोल्ड कर दिया. इस समय पाकिस्तान का स्कोर 211 था. आख़िरी ओवर में बुमराह ने शादाब ख़ान के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया.
ओवर ख़त्म होने पर पाकिस्तान सात विकेट खोकर 237 रन बना चुका था और मोहम्मद नवाज़ (15) और हसन अली (2) क्रीज़ पर थे.
भारतीय गेंदबाज़ों की सधी हुई गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों को हाथ खोलने का मौक़ा नहीं दिया. युज़वेंद्र चहल ,कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमरा ने दो-दो विकेट लिए.
आज खेले जा रहे मैच के लिए भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था मगर पाकिस्तान ने तेज़ गेंदबाज़ों शादाब ख़ान और मोहम्मद आमिर को टीम में शामिल किया था.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने फ़्रांस से 36 लड़ाकू विमानों की ख़रीदारी में भ्रष्टाचार के आरोपों को झूठ बताते हुए कहा कि यह समझौता रद्द नहीं होगा.
कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद के उस बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की वर्तमान सरकार ने ही अनिल अंबानी की रिलायंस को इस समझौते में घरेलू कंपनी के तौर चुना था.
हालांकि जेटली ने कहा कि कैग इस समझौते की क़ीमत की जांच करेगी कि एनडीए का रफ़ाल समझौता अच्छा है या यूपीए का समझौता अच्छा था.
जेटली ने यह भी कहा कि रफ़ाल लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी डेसो के एमओयू में रिलायंस फ़रवरी 2012 में ही शामिल हो गई थी और तब कांग्रेस की ही सरकार थी. जेटली ने कहा कि राहुल को इस आधार पर अपनी सरकार की भी आलोचना करनी चाहिए.
भारतीय जनता पार्टी गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बीमार होने के बावजूद कोई नया मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने कहा है कि गोवा के नेतृत्व से बातचीत के बाद फ़ैसला लिया गया है कि मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे. शाह ने कहा कि मंत्रिमंडल में परिवर्तन होगा और कई लोगों के विभाग बदले जाएंगे.